फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वच्छता से स्वागत अभियान में मेयर ने लगाई झाड़ू

Tue, 14 Jul 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी नगर निगम कार्यालय के बाहर अभियान की शुरुआत करतीं मेयर व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे के मद्देनजर प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी ने विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ किया। मेयर सुमन बहमनी ने झंडा चौक पर स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की
मेयर ने शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सहभागी बनने की अपील की। इससे पहले मेयर ने नगर निगम कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की। मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के हरियाणा दौरे के स्वागत में प्रदेशभर में यह विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर-जगाधरी में अभियान 19 जुलाई तक जारी रहेगा। इसके तहत प्रत्येक वार्ड, कॉलोनी और मोहल्ले में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अभिश्रुति, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, पार्षद रीना, पार्षद अरुण कुमार, पार्षद जयंत स्वामी और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के सलाहकार लोकेश सेन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें