फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाजपा की जीत पर मेयर ने जताई खुशी

Tue, 05 May 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भाजपा की जीत की खुशी मनाती मेयर सुमन बहमनी व अन्य। प्रवक्ता - फोटो : तेज बारिश में लाइट जलाकर चलते वाहन।
विज्ञापन
यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ नाच-गाकर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। मेयर ने कहा कि यह जीत देश की जनता के अटूट विश्वास और भाजपा की विकासोन्मुख नीतियों की स्वीकृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मिली यह सफलता दर्शाती है कि अब जनता विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। चुनाव परिणामों ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि मतदाता अब जातिवाद और परिवारवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा सरकार इन राज्यों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें