फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगर सेवा कर रहे सेवादारों का मेयर ने बढ़ाया मनोबल

विज्ञापन
लंगर वितरित करते मेयर मदन चौहान। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन में जरूरतमंदों की अनेक संस्थाओं व शहरवासियों द्वारा सेवाएं की जा रही है। शहर के पुराना हमीदा व हरबंसपुरा में वहां के कॉलोनीवासियों द्वारा जरूरतमंदों के लिए लंगर की सेवा की जा रही है। कॉलोनी वासियों का हौंसला बढ़ाने व लंगर सेवा का निरीक्षण करने के लिए नगर निगम मेयर मदन चौहान ने दौरा किया। मेयर ने कॉलोनी के लोगों द्वारा खुद जरूरतमंदों की निष्काम भाव से की जा रही सेवा की प्रशंसा की। वहीं, सेवादारों को मनोबल बढ़ाया। समाजहित के लिए किए जा रहे इस कार्य के लिए उन्होंने लंगर सेवा में जुटे लोगों से बातचीत की और जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। सेवादारों ने उन्हें आश्वासन दिया कि जब तक सरकार की ओर से लॉकडाउन किया जाएगा, तब तक वे जरूरतमंदों की इसी तरह निरंतर सेवा में जुटे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें