संघ के सदस्य विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर जिला शारीरिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल विधायक घनश्याम दास अरोड़ा से उनके निवास स्थान पर मिला। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने विधायक को मुख्यमंत्री के नाम पीटीआई 2010 से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने मांग की कि पीटीआई 2010 को सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए व सुप्रीम कोर्ट में उनके मामले की सरकार के द्वारा उचित सुनवाई की जाए। संघ के सदस्यों ने कहा कि दोषी सिलेक्शन बोर्ड है न कि चयनित उमीदवार। मौके पर जिला प्रधान कृष्ण लाल, सृष्टि राज, परनीश, भूपेंद्र वालिया व अन्य साथी उपस्थित रहे ।