फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेयर ने मांगा स्वच्छता में सहयोग

Sun, 28 Sep 2025 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पार्षदों के साथ सफाई अभियान में हिस्सा लेतीं महापौर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेवा पखवाड़े के तहत नगर निगम की ओर से स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मेयर सुमन बहमनी ने वार्ड नंबर-15 व 16 में पार्षदों व स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान महापौर ने लोगों से स्वच्छता में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।
मेयर बहमनी पहले वार्ड नंबर-15 में न्यू हमीदा कॉलोनी पहुंचीं। यहां उन्होंने पार्षद मनु कृष्ण सिंगला, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, भाजपा नेता कृष्ण सिंगला व अन्य लोगों के साथ लक्ष्मी सिनेमा मार्ग पर झाड़ू लगाई।
विज्ञापन

इसके बाद नगर सुधार मंडल पार्क में पौधरोपण किया। इसके बाद बहमनी ने वार्ड-16 की गांधी नगर कॉलोनी व गांधी नगर पार्क में पार्षद संदीप धीमान, मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन व अन्य नागरिकों के साथ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

मेयर बहमनी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इसे केवल एक पखवाड़े तक सीमित न रखकर, स्वस्थ जीवन शैली के लिए हमेशा अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें