फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मौनी अमावस्या ः मौन रहकर नदी में स्नान से दूर होंगे कष्ट

Sun, 26 Jan 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंडित रमन वत्स के अनुसार मौनी अमावस्या इस बार 29 जनवरी को है। मौनी अमावस्या पर भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी व गंगा की पूजा विधान है। साथ ही अमावस्या पर कुंभ व नदियों स्नान और पितृ पूजा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिषाचार्य की मानें तो मौनी अमावस्या पर मौन रहकर नदी में स्नान से हर कष्ट दूर होते हैं और हर विपदा टलती है।
पंडित रमन वत्स ने बताया कि हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और पिंडदान करने के पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। हर माह में एक अमावस्या आती है। माघ में अमावस्या खास होती है। इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन बिना बोले नदी में स्नान करने से हर दुख दूर होते हैं। व्यक्ति का घर धन-धान्य से भर जाता है।
विज्ञापन

ऐसे व्यक्ति को पितृ भी आशीर्वाद देते हैं। मौनी अमावस्या पर गंगा में स्नान का भी विशेष महत्व है। महाकुंभ में इस दिन विशेष स्नान की व्यवस्था की गई है। मौनी अमावस्या पर पूरे दिन स्नान व दान कर सकते हैं, क्योंकि सिद्धि योग रात 9:22 तक रहेगा। मौनी अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान, भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी व मां गंगा की पूजा, मौन व्रत या उपवास का विधान है।
विज्ञापन

श्रद्धालु सूर्य देव को जल अर्घ्य जरूर दें और शाम को तुलसी के पास घी का दीया जलाएं। इसके अलावा अन्न, धन, वस्त्र का दान करें। इस दिन तामसिक चीजों से दूर रहें, सुबह देर तक न सोएं, किसी से वाद-विवाद से बचें और जानवर या पक्षी को न सताएं और झूठ न बोलें। साथ ही तुलसी के पत्ते न तोड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें