फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर चीज पर लागू होता है गणित का फार्मूला

Tue, 13 Sep 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कालेज के गणित विभाग द्वारा एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें एमएलएन कालेज के गणित विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसएल सैनी ने व्याख्यान दिया। प्रिंसिपल डॉ. सुषमा आर्य तथा गणित विभागाध्यक्ष अंजना अरोड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


डॉ. सैनी ने कहा कि गणित विषय को लेकर अध्यापकों और विद्यार्थियों में भ्रांति है कि गणित विषय बहुत मुश्किल है, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर विद्यार्थियों को क्लासरूम में पढ़ाते समय अध्यापक जिंदगी से जुड़े प्रेक्टिकल उदाहरण दें, तो उसे आसान बनाया जा सकता है। 12वीं कक्षा के स्तर पर ज्यादातर बच्चे गणित को मुश्किल विषय मानने हुए मेडिकल और कॉमर्स विषयों का चयन कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि गणित की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की लॉजिकल सोच का स्तर दूसरों की अपेक्षा ज्यादा होता है। देश के ज्यादातर यूनिवर्सिटी या संस्थान में शोध का स्तर इतना गिर चुका है कि हाल ही में हुए सर्वे के अनुसार हिंदुस्तान का कोई भी शिक्षण संस्थान विश्व में शोध करने वाले टॉप 200 संस्थानों में भी जगह नहीं पा सका। विषय की बेसिक समझ ना होने की वजह से शोध स्तर पर कट एंड पेस्ट का प्रचलन बढ़ रहा है।

जिसकी बदौलत शोधार्थी शोध स्तर पर कुछ नया नहीं कर पा रहे हैं। इस समस्या के समाधान हेतु प्रोफेसर सैनी ने गणित विषय की परिभाषाओं व थ्योरमों के परिणामों के महत्व को जिंदगी से जोड़कर बताया। अंजना अरोड़ा ने बताया कि उपरोक्त एक्सटेंशन लेक्चर तीन दिनों तक आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने विषय से संबंधित अपनी समस्याओं का समाधान किया। इस प्रकार के एक्सटेंशन लेक्चर से छात्राओं को बेहद फायदा मिला। आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें