फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में मामा गिरफ्तार

Thu, 30 Jul 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। महिला थाना पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में रिश्ते के मामा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव काठगढ़ निवासी सोनू को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि कैथल जिले के थाना सीवन क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दी थी कि 23 मई को उसकी देवरानी अपनी 13 वर्षीय बेटी को लेकर यमुनानगर के एक गांव में रिश्तेदार की जन्मदिन पार्टी में आई थी। घर लौटने के बाद बच्ची ने पेट दर्द की शिकायत की और बताया कि रात को रिश्ते में दूर के मामा सोनू ने उससे छेड़छाड़ कर दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर थाना सीवन में पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला आगे की कार्रवाई के लिए महिला थाना यमुनानगर भेजा गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें