फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नकाबपोशों ने आढ़ती, पूर्व सरपंच पर किया हमला

Tue, 30 Apr 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। रात के समय राक्षी नदी पर स्थित बुबका पुल के पास तीन अज्ञात बाइक सवार नकाबपोशों ने लाठियों व डंडों से गांव बापा के पूर्व सरपंच जगमोहन सिंह व रादौर अनाज मंडी के आढ़ती तिलक राज सैनी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। नकाबपोशों ने पूर्व सरपंच की कार के शीशे तोड़ डाले। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बापा गांव के पूर्व सरपंच जगमोहन सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल की रात को लगभग 9 बजे वह अपने दोस्त तिलकराज सैनी निवासी शिव कॉलोनी को अपनी कार से उसके घर रादौर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान जब वह राक्षी नदी के बुबका पुल के पास पहुंचे तो तीन नकाबपोश बाइक सवार लोगों ने उनसे लाडवा जाने का रास्ता पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने लाठियों व डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इस पर हमलावर बाइक से फरार हो गए। मामले की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमलावरों की तलाश की। थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें