रादौर शहर के वार्ड नंबर 7 में शुक्रवार को नामदेव समाज की ओर से जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किए गए। इस अवसर पर वार्ड के पार्षद राजन पासी, मोंटी नामदेव ,राजेश नामदेव, रिंकू कुमार, राजेश चोपड़ा, महेश नामदेव, श्योरम नामदेव आदि ने मास्क वितरित किये। इस अवसर पर राजेश नामदेव ने बताया कि अब तक समाज के लोग शहर के कई महौल्लो में 1 हजार से अधिक कपड़े के मास्क वितरित कर चुके है। कोरोना वायरस की बीमारी के चलते जब शहर में कैमिस्ट की दुकानो पर मास्क की कमी होने लगी और मास्क अधिक दाम पर बिकने लगे तो नामदेव समाज के लोगो ने स्थानीय लोगों को कपड़े के निशुल्क मास्क देने की मुहिम चलाई। अबतक नामदेव समाज के लोगों द्वारा बनाये गये कपड़े के हजारो मास्क लोगों में निशुल्क बांटे जा चुकेहै। शहर के लोगो ने संकट की इस घड़ी में उनका समाज शहर के ज्यादा से ज्यादा लोगो को कपडे के मास्क दिलवाने को लेकर मुहिम चलाये हुए है।