गांव वासियों को ऐप डाउनलोड करवाते सीएससी संचालक देवेंद्र शर्मा।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर गांव दुसानी में गांव वासियों को भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आरोग्य सेतु एप के बारे में जानकारी देने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाया गया। जिसके तहत गांव के कॉमन सर्विस सेंटर संचालक देवेंद्र शर्मा ने मीटिंग बुलाई। जिसकी अध्यक्षता गांव के सरपंच राजेश वर्मा व नंबरदार जनेश्वर शर्मा ने की। इस अवसर पर पर उपस्थित सभी गांव वासियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीएससी संचालक देवेंद्र शर्मा ने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाई व इस के फायदे भी बताए। उन्होंने बताया कि ये ऐप डाउनलोड करने के बाद करोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर यह ऐप तुरंत अलर्ट कर देती है। इस मौके पर राज कुमार शर्मा, नरेश कुमार, संदीप शर्मा, कंवरपाल, दलीप कुमार, देवेंद्र कुमार, शीश पाल शर्मा, मुकेश कुमार व राकेश कुमार मौजूद रहे।