गांव कल्याणपुर में शहीद नूर हसन के पार्थिव शरीर को सुपुर्दे-ए-खाक करने के लिए ले जाते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे ने जताई सेना में जाने की इच्छा
शहीद के बेटे मोइन खान ने भी पिता की तरह सशस्त्र बलों में भर्ती होने की इच्छा जताई है। फिलहाल 12वीं में पढ़ रहे मोइन खान पढ़ाई के साथ-साथ रोजाना शारीरिक अभ्यास करके भर्ती की तैयारी कर रहा है। पिता की शहादत से उसके हौसले टूटने की बजाय और अधिक मजबूत हो गए हैं।
इस दौरान कल्याणपुर के पूर्व सैनिक गुलशेर खान, दिलशाद, जुल्फान, नूर हुसैन व दीन मोहम्मद ने सैनिक बहुल इस गांव में उप डाकघर खोले जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सशस्त्र बलों से संबंधित अधिकतर काम डाकघर के माध्यम से ही होते हैं, इसलिए उनकी सुविधा के लिए गांव में उप डाकघर खोला जाना जरूरी है।