फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पहले मायके, फिर ससुराल से लापता हुई विवाहिता

Mon, 07 Sep 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय विवाहिता के पहले मायके और बाद में ससुराल से लापता हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शिकायत में पति ने बताया कि उसकी शादी जिला कुरुक्षेत्र के बाबैन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। वह 23 अगस्त को पत्नी के साथ लाडवा गया था। वहां पत्नी उसे बिना बताए कहीं चली गई। तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसने लाडवा थाने में शिकायत दी, जहां उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई।
इसके बाद महिला एक सितंबर को अपने घरवालों के साथ ससुराल लौट आई। दो सितंबर की रात करीब 10 बजे वह पत्नी और बच्चों के साथ घर पर था। इसके बाद तीन सितंबर की रात करीब दो बजे उसने देखा तो पत्नी कमरे में नहीं थी। तलाश करने पर कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि रादौर थाना पुलिस की ओर से महिला की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें