फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गेहूं से मंडियां अटीं, उठान में हो रही लेटलतीफी

Mon, 29 Apr 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की सभी अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद तेजी से हो रही है। वहीं उठान में अभी भी तेजी नहीं आ रही है। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने खरीद एजेंसियों को उठान ने तेजी लाने के निर्देश दिए है। साथ ही किसानों को परेशानी से बचाने के लिए मंडियों ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आदेश दिया है।
डीसी के मुताबिक अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अनाज मंडियों में पेयजल व्यवस्था, सफाई व शौचालय व्यवस्था, बिजली व्यवस्था आदि सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि मंडियों में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हों ताकि गेहूं खरीद से जुड़े आढ़तियों, मंडियों में मजदूरों व किसानों को सभी सुविधाएं मिलें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंडियों में कुल 232032 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई, जिसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 79462 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 128286 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन द्वारा 24284 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। जबकि 149528 मीट्रिक टन का उठान हो चुका और 82504 मीट्रिक टन का बाकी है।
विज्ञापन


वहीं बिलासपुर अनाज मंडी में 25777 मीट्रिक टन गेहूं, छछरौली मंडी में 23853 मीट्रिक टन गेहूं, गुमथला राव मंडी में 6256 मीट्रिक टन गेहूं, जगाधरी मंडी में 34258 मीट्रिक टन गेहूं, जठलाना मंडी में 4310 मीट्रिक टन गेहूं, खारवन मंडी में 3995 मीट्रिक टन गेहूं, प्रताप नगर मंडी में 30094 मीट्रिक टन गेहूं, सरस्वती नगर में 35345 मीट्रिक टन गेहूं, रादौर में 37480 मीट्रिक टन गेहूं, रणजीतपुर में 9468 मीट्रिक टन गेहूं, रसूलपुर मंडी में 7254 मीट्रिक टन गेहूं, साढ़ौरा मंडी में 13726 मीट्रिक टन गेहूं, यमुनानगर मंडी में 216 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें