फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंडी अनाज से अटी, कराएं उठान

Thu, 26 Sep 2024 07:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एक अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू होनी हैं, लेकिन जिले की मंडियों में पहुंच रहा सुपर फाइन किस्म का धान से अटने लगी हैं। हालात ये बने धान मंडी के फड़ और सड़कों पर पड़ा है। इसका मुख्य कारण बारदाना उपलब्ध न होने पर उठान न होना है। बुधवार को निदेशक माध्यमिक शिक्षा हरियाणा जितेन्द्र दहिया व डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने जगाधरी अनाज मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे और आढ़तियों से बातचीत की। लेकिन, आढ़ती बोले, डीसी साहब बारदाना भिजवाइए ताकि उठान हो। उठान न होने के कारण मंडी धान से अट गई, ऐसे में सीजन में क्या होगा। आढ़तियों ने कहा कि डेढ़ लाख धान से भरी बोरियां मंडी के शेड, फड व सड़क पर पड़ी हैं। ऐसे में आढ़तियों के सामने उठान न होने की समस्या विकट हो गई है। इस पर डीसी ने आढ़तियों को जल्द बारदाना उपलब्ध करा उठान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पहले 23 सितंबर को होनी थी खरीद
आढ़ती जगाधरी अनाज मंडी प्रधान मुनीष कांबोज, मुकुल, प्रमोद, जसबीर, तजिंदर, नवीन चहल, संदीप, अंकित ने बताया कि पहले 23 सितंबर को धान की खरीद होनी थी, लेकिन अब एक अक्तूबर को सरकारी खरीद होनी है, लेकिन मंडी में बारदान की समस्या ने उन्हें चिंता में डाल दिया। प्रधान मुनीष कांबोज ने बताया कि उठान न होने के कारण धान से भरी डेढ़ लाख बोरियां मंडी में पड़ी हैं। आढ़तियों ने ये भी कहा बारदाना न होने के कारण कई किसान बाहर से बारदाना खरीद कर मंडी में ला रहे हैं।
डीसी ने इन मंडियों का किया दौरा
निदेशक माध्यमिक शिक्षा हरियाणा जितेंद्र दहिया व डीसी कैप्टन मनोज कुमार सबसे पहले जगाधरी अनाज मंडी पहुंचे। इसके बाद छछरौली, सरस्वती नगर, रादौर, साढौरा, बिलासपुर आदि मंडियों का भी दौरा किया। सभी जगहों पर आढ़तियों ने बारदाने की समस्या के बारे में अवगत कराया। इस पर डीसी ने डीएफएससी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। डीएफएससी जितेश गोयल ने डीसी को आश्वस्त किया कि बारदाने की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और आढ़तियों को आज रात तक बारदाना उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
बारदाना की व्यवस्था कराई जा रही है। आढ़तियों व किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। मंडियों में इंतजाम किये जा रहे हैं। इसके अलावा खरीद एजेंसियों को जल्द उठान कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-कैप्टन मनोज कुमार, डीसी यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें