फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिवाली पर सजा बाजार, ग्राहकों में खरीद की होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली को लेकर बाजार में सभी दुकानें गुलजार नजर आ रही हैं। वहीं दुकानदार भी इस पर्व को बेसब्री से इंतजार करते हैं। दिवाली को लेकर बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर इन दिनों खूब रौनक नजर आ रही है। वहीं ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों ने बाजार में दर्जनों आकर्षक ऑफर उतार दिए हैं। लोग भी इन ऑफर्स का लाभ उठा रहे हैं। इन दिनों बाजार में दुकानें एलईडी, एंड्रॉयड एलईडी, स्मार्ट टीवी, होम थिएटर, स्मार्ट एंड्रॉयड म्यूजिक थिएटर, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स से सजी पड़ी हैं।
विज्ञापन

आधुनिक सामान लोगों को आकर्षित कर रहे हैं और इन सामानों की खरीद पर मिलने वाले ऑफर्स भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।धनतेरस व दिवाली से पहले इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। त्योहार को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह दिखने को मिल रहा है। लोगाें के रुझान से व्यापारी भी खासे उत्साहित हैं। इस दौरान दुकानदार ग्राहकों को सामान खरीदने पर काफी अच्छे ऑफर भी दे रहे हैं। इसके चलते बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से लोग भी बाजार पहुंच रहे हैं। ग्रामीण भी लेटेस्ट टेक्निक व गुणवत्ता पूर्ण सामान की मांग कर रहे हैं। इन इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद पर सामान्य दिनों की अपेक्षा गारंटी व वारंटी भी बढ़ाकर दी जा रही है। सबसे ज्यादा होम थिएटर, बड़ी एलईडी टीवी, एंड्रॉयड एलईडी, स्मार्ट आरओ रेफ्रिजरेटर, ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन की सबसे ज्यादा मांग देखने को मिल रही है।

दुकानदार रमेश, प्रतीक, राजकुमार, महेश, प्रदीप ने बताया कि बाजार में ग्राहकों की चहल कदमी से इस बार कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। कोरोना संक्रमण के बाद से दिवाली काफी मंदी थी। परंतु इस बार लोगों में पर्व को लेकर काफी रूझान दिख रहा है। कैश के साथ ईएमआई पर भी लोग खरीदारी कर रहे। प्रदीप ने बताया कि इस बार माइक्रोवेव अवन की भी काफी मांग है। अधिकांश लोग धनतेरस व दिवाली के लिए सामान की बुकिंग कर रहे हैं। टोकन मनी देकर सामान बुक करवा रहे हैं, ताकि धनतेरस व दिवाली के दिन सामान खरीद कर घर ले जा सकें। व्यापारियों ने बताया कि बाजार का माहौल देखकर इस बार सात से दस करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें