स्पेशल सेल की टीम ने अवैध पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी खनन जोन में काम करता है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर टीम ने कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया। जिससे चोरी की दो बाइक बरामद हुई। दोनों ही आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि घेसपुर चुंगी रादौर के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर एएसआई उमेश, सुरेंद्र, कुलदीप, आजाद, की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिसकी पहचान लाल छप्पर निवासी रंजीत पुत्र उर्फ सौरभ पुत्र बृजपाल के नाम से हुई। इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि आरोपी जठलाना खनन जॉन में नौकरी करता है और अवैध हथियार रखता है। इसी सूचना पर रेड की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।