कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करती प्राचार्या व अन्य। संस्थान
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की ओर से फ्लूएंट एंड फियरलेस वर्ल्ड मास्टर कॉन्टेस्ट करवाया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रति आत्मविश्वास, वक्तृत्व कौशल तथा वैश्विक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना रहा। इसमें विभिन्न संकायों से आए प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की मनु चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम वर्ष का कृष कांबोज द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष का लविश तृतीय रहा। प्राचार्य डॉ. करुणा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने अंग्रेजी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। निर्णायक मंडल में डॉ. वीरेंद्र सिंह ढिल्लो, डॉ उषा, प्रो. पूनम, प्रो. दीपक शामिल रहे। विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।