फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मानसी ने विज्ञान प्रदर्शनी में पाया प्रथम स्थान

Sat, 17 Jan 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़ी विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनी लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भौतिक शास्त्र विभाग में बीएससी द्वितीय वर्ष की मानसी ने पृथ्वी की धुरी विषय पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीएससी प्रथम वर्ष की हरजीत ने होलोग्राम का कार्य सिद्धांत विषय पर द्वितीय स्थान हासिल किया। रसायन विज्ञान विभाग में बीएससी मेडिकल तृतीय वर्ष की पलक ने स्टार्च से बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक प्रोजेक्ट पर प्रथम स्थान पाया। वहीं अनन्या और कनक ने सिल्वर नैनोपार्टिकल्स का ग्रीन संश्लेषण प्रोजेक्ट के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉटनी विभाग में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र रिशु धीमान ने स्मार्ट फार्मिंग प्रोजेक्ट पर प्रथम स्थान हासिल किया। शिविर की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर रहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है और वे टीम वर्क करना सीखते हैं। उप प्राचार्य डॉ. रमेश धारीवाल ने एनएसएस की उपयोगिता बताते हुए राष्ट्र सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संयोजक डॉ. बलबीर कुमार ने स्वयंसेवकों को जिम्मेदारियां साझा करने की सीख दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें