फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मानसी ने बनाया सबसे सुंदर पोस्टर

Sat, 07 Feb 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता विजेताओं के साथ प्राचार्या व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में सड़क सुरक्षा समिति की ओर से नियमों की राह सुरक्षा की चाह विषय पर पोस्टर बनाओ व नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में बीए की मानसी प्रथम, जान्ह्वी द्वितीय और बीसीए की मुस्कान तृतीय रही। नारा लेखन में बीसीए की सलोनी प्रथम, बीएससी की तनु द्वितीय व महक तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्या सर्वजीत कौर कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करना नहीं है, बल्कि यह हमारी व दूसरों की जान की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। इस मौके पर उपप्राचार्य डॉ. रमेश धारीवाल, आरती अरोड़ा, डॉ. मनीषा, डॉ. ममता मग्गो, पूजा शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें