एसडीएम को शिकायत देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी व अन्य। स्वयं
जगाधरी। उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल के नेतृत्व में लोगों ने काली राख (केरी) की समस्या के स्थायी समाधान करवाने की मांग के लिए एसडीएम को शिकायत सौंपी। इस दौरान महेंद्र मित्तल, संजय मित्तल, अखिलेश शर्मा, गौरव अग्रवाल, विजय अग्रवाल, विजय सेठी, चेतन, हर्षित ने बताया कि छोटी लाइन, संत नगर, न्यू मार्केट, विश्वकर्मा मोहल्ला, पुराना रादौर रोड, कैंप, पटेल नगर, पुराना हमीदा, जमना गली, चूना भट्टी, सुभाष गली, कृष्णा गली, राजा राम गली, पुराना सहारनपुर रोड, तीर्थ नगर क्षेत्रो में राखी या काली राख उड़ कर आती है। इससे क्षेत्र वासी बहुत परेशान रहते हैं। पहले भी कईं बार शिकायत कर चुके हैं। समाधान नहीं किया जा रहा है। संववाद