फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से व्यक्ति की टूटी टांग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिमखाना क्लब रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार सुभाष नगर निवासी चंद्र कुमार की टांग टूट गई। सुभाष नगर निवासी चंद्र कुमार ने बताया कि वह बाइक पर बेकरी का सामान सप्लाई करने का काम करता है। शाम करीब पांच बजे वह बेकरी का सामान सप्लाई करके पंचायत भवन की तरफ से सेक्टर 17 के जिमखाना क्लब रोड से अपने घर जा रहा था। करीब साढ़े पांच बजे जब वह डेंटल क्लीनिक के पास पहुंचा तो पीछे से आई क्रेटा कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक समेत नीचे गिर गया। हादसे में उसकी दाहिनी टांग में फ्रेक्चर आ गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें