फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की संतुष्टि के लिए मनुष्य का पुरुषार्थ : सुयशा

Mon, 01 Jul 2024 05:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग हुआ। आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सुयशा भारती ने कहा कि मनुष्य का प्रत्येक पुरुषार्थ केवल मन की प्रसन्नता एवं संतुष्टि के लिए होता है। चाहे वह क्षण भर के लिए ही क्यों न हो।
उन्होंने मानवीय जीवन की विडंबना एवं दुर्दशा का सबसे बड़ा कारण केवल यही है। यदि हम एकांत में विचार करें तो शायद जीवन में दुख के कारण और सुख के स्रोत ढूंढ पाएंगे। इसके लिए सबसे पहले हमारे मन को दिशा दिखाने वाले एक ब्रह्मनिष्ठ संत की आवश्यकता है। वे ब्रह्मज्ञान से हमारे मन को पूर्णतः परिवर्तित करने में सक्षम हैं। वे मन को उसका वास्तविक स्वरूप दिखाकर उसे पुनः ब्रह्म में स्थापित करके सदा के लिए आनंदमय बनाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान को चढ़ाए जाने वाला पुष्प हमारे मन का प्रतीक है, लेकिन इस पुष्प को यदि समय रहते ईश्वरीय चरणों में न अर्पित किया जाए तो टूटकर बिखरना इसकी नियति है। मन उस अबोध बालक की तरह है जो हित अहित का विचार किए बिना ही व्यक्ति, वस्तु या स्थान की ओर आकर्षित हो जाता है और उसे पाने के लिए हठ करता है। यदि इसकी हठ पूरी न हो तो यह व्यक्ति को चिंता, तनाव, निराशा या आत्म हत्या तक भी पहुंचा देता है।
ऐसा मन अस्वस्थ है और इसका केवल एक ही कारण है कि हमारा मन स्वस्थ एवं सकारात्मक विचारों रूपी भोजन से वंचित रहता है। मन ब्रह्म स्वरूप है और जब तक यह पुनः ब्रह्म में प्रतिष्ठित नहीं होता तब तक यह अशांत और विचलित ही रहता ह, चूंकि इस नश्वर संसार से हमारे मन को कदापि शाश्वत सुख की प्राप्ति नहीं हो सकती। हमारा मन सदा के लिए तभी आनंदित हो सकता है जब वह अपने प्रकाश स्वरूप ब्रह्म से जुड़कर ब्रह्ममय हो जाता है।
विज्ञापन

फिर वह संसार के किसी भी आकर्षण या प्रलोभन में नहीं भटकता है। जब मन को दिशा दिखाने वाले स्वयं सतगुरु हों तब वह कभी दिशा भ्रमित नहीं हो सकता है। ऐसा जागरूक मन कल्याण के मार्ग की ओर अग्रसर होता हुआ और कल्याण की भावना से औरों का भी मार्गदर्शन करता है। सत्संग में साध्वियों ने भजनों से भक्ति, गुरु व ईश्वर की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें