फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मन्नत 400 मीटर दौड़ में अव्वल

Wed, 26 Feb 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। मुकंद लाल कॉलेज में मंगलवार को 54वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मन्नत प्रथम, खुशी दूसरे व पायल तीसरे नंबर पर रही।
डॉ. महेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित खेल प्रतियोगिता में पहले दिन लड़कियों की 400, मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो व लड़कों की 800 मीटर, डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता आयोजित की गई। डिस्कस थ्रो में मन्नत प्रथम, रितिका दूसरे व स्वाति तीसरे स्थान पर रही। वहीं लड़कों की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में वंश प्रथम, आदित्य दूसरे व रविंद्र तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में मोहित प्रथम, अनिश दूसरे व आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रतियोगिता के अंत में मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं नए नए खिलाड़ियों को एक मंच के रूप में प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें