फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मन्नत और आर्यन को मिला श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

Sun, 01 Mar 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 विजेता खिलाड़ियों के साथ अध्यापिकाएं व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में चल रही सात दिवसीय 55वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समापन पर सम्मान समारोह करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान लड़कियों में मन्नत को व लड़कों में आर्यन को श्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया।
कार्यक्रम डीपी डॉ. महेंद्र सिंह की देखरेख में करवाया गया। इस दौरान प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विजेताओं को स्वर्ण, कांस्य व रजत पदकों से सम्मानित किया गया। इस दौरान कॉलेज के डीपी महेंद्र सिंह आलमपुर ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए वार्षिक खेल महोत्सव को सफल बनाया है। इस तरह के मंच खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सहायता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. माला शर्मा ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
इसमें लड़के-लड़कियों की लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक, गोल फेंक व रस्साकसी की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। इसके अलावा दौड़ की 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 और 10,000 मीटर की स्पर्धाएं करवाई गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें