रादौर। सैनी समाज की ओर से बुधवार को रादौर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सैनी समाज के प्रधान संदीप सैनी ने की। कार्यक्रम में ऊंचा चांदना मंडल से हरदीप सैनी को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रधान संदीप सैनी ने पटका पहनाकर सम्मानित किया।
मंडल अध्यक्ष हरदीप सैनी ने कहा कि उन्हें मंडल अध्यक्ष बनाने जाने पर वह प्रधान संदीप सैनी व समाज के लोगों का आभार प्रकट करते हैं। सैनी समाज के प्रधान संदीप सैनी ने कहा कि भाजपा 36 बिरादरी की पार्टी है। इसमें सभी वर्गों का मान-सम्मान किया जाता है। मौके पर सरपंच अमन सैनी, संदीप सैनी, सुमित सैनी, प्रिंस सैनी, देवेंद्र सैनी सरपंच, हरदीप सैनी, सुधीर सैनी, श्याम सैनी, जगन चौहान, सोनू सैनी, संजय सैनी, विक्रम सैनी, पीयूष सैनी मौजूद रहे।