फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यक्ति ने की नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी में नौ साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी तीन साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। वह फैक्टरी में काम करता है। रविवार को उसकी नौ साल की बेटी गुमसुम थी। वह खाना भी नहीं खा रही थी। जब उसने अपनी बेटी से इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि उनके ड्यूटी पर जाने के बाद वह अपने छोटी भाई व बहन के साथ कमरे में सो रहे थे। तभी उनके पड़ोस में किराये पर रहने वाला अंकल सहारनपुर के गांव अम्बेहड़ा निवासी संजय टूटी खिड़की से दरवाजे की कुंडी खोलकर कमरे में आया। आरोप है कि उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो वह वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें