संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। छछरौली सोम नदी के तट पर स्थित नेशनल हाईवे 73 पर स्थित श्री गुरु रविदास बेगमपुरा साहिब आश्रम में 23 वां स्थापना दिवस संत समागम के रूप में मनाया गया। इस दौरान श्री गुरु रविदास बेगमपुरा साहिब आश्रम छछरौली के गद्दीनशीन संत मैनपाल महाराज ने कहा कि आज का इंसान वास्तविकता से कोसों दूर होता जा रहा है जिसके पीछे एक ही कारण है इंसान कहीं न कहीं से सही मार्ग से विमुख हो रहा है।
इंसान आध्यात्मिकता के जरिये ही अपने जीवन में निखार ला सकता है जिसके लिए उसे अपना अंहकार त्यागकर सतगुरु की शरण में जाना पड़ेगा ताकि उसका लोक सुखी हो सके। मैनपाल ने कहा कि जो लोग सत्ता में, प्रशासन में हैं, उनमें आध्यात्मिकता का अंश होने की बहुत जरूरत है क्योंकि उनका हर विचार, हर काम और उनकी हर भावना बहुत सारे लोगों पर असर डालती हैं।
इस मौके पर संत जैन दास दयालगढ़ आश्रम, संत ज्ञानमणी बनारस, संत भजनलाल इलाहाबाद, नवनियुक्त मेयर सुमन बहमनी, डॉ. सतपाल बहमनी, धर्मचंद जिला अटॉर्नी, गुरुदेव सह अटॉर्नी, बालक राम पूर्व जीएम रोडवेज, करनैल सिंह ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे।