फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली शिकायतों की सुनवाई कल

Sat, 08 Mar 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए बिजली निगम की ओर से सोमवार को कन्हैया साहिब चौक के समीप स्थित अधीक्षक अभियंता कार्यालय में सभा होगी। यह जानकारी अधीक्षक अभियंता पुनीत कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए सर्कल स्तर पर बिजली निगम की ओर से उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम का गठन किया गया है। फोरम की ओर से सोमवार सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक उनके कार्यालय में उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जाएगा। सभी बिजली उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि निर्धारित समय पर अधीक्षक अभियंता कार्यालय पहुंच कर फोरम के समक्ष बिजली संबंधी समस्याएं व शिकायतें रखे और उनका निपटारा कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें