यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 25 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला आशीष उसके घर में घुस आया और अकेला पाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि किसी को इबताया तो उसे जान से मार देगा। परिजनों के घर लौटने पर उसने आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद