यमुनानगर। ममीदी क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। फर्कपुर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में कुलविंदर ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका गांव के ही सोनू त्यागी से विवाद हो गया था। उस समय लोगों ने बीच-मामला शांत करा दिया था। इसके बाद से सोनू उससे रंजिश रखने लगा। आरोप है कि 24 अप्रैल की रात वह कॉलोनी में सोनू त्यागी ने अपने साथी रितिक कश्यप, वंश और तुषार के साथ वमिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। संवाद