फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यूट्यूबर समेत चार पर ब्लैकमेल करने के आरोप में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े का वीडियो वायरल करके रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी की नेत्री प्रिया शर्मा ने यूट्यूबर समेत चार लोगों के खिलाफ ब्लैकमेल करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। मामले में थाना शहर यमुनानगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में आम आदमी पार्टी नेत्री शुगर मिल कॉलोनी की प्रिया शर्मा ने बताया कि 27 अक्तूबर को उसके बेटे का सड़क पार करने को लेकर किसी से झगड़ा हो गया था। इसका निपटारा 28 अक्तूबर को गांधी नगर थाने में हो गया था। 27 अक्तूबर की शाम उसके पास राहुल भान का फोन आया कि आपके बेटे का जो झगड़ा हुआ है, उसकी कुछ मीडियाकर्मियों ने स्पाई कैमरे से वीडियो बनाई है जिससे उसकी छवि को नुकसान होगा। इसके बाद राहुल भान ने उसे गांधी नगर थाने के नजदीक स्थित चिराग के रेस्टोरेंट में बुलाया, जहां चिराग ने पत्रकार एवं यू-ट्यूबर मोहित को फोन किया कि वह इस वीडियो को वायरल न करे। बदले में 20 हजार रुपये की डिमांड की गई। आरोपी मोहित ने कहा कि मैं अकेला नहीं हूं उसके साथ तीन और पत्रकार रणजीत, राजीव व एक अन्य सरदार भी हैं। 20 हजार रुपये नहीं देने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई।
प्रिया शर्मा ने बताया कि जब उसने मीडिया सेंटर में बात की तो वहां से पता चला कि आरोपियों का पत्रकारिता से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है और उन पर लोगों को ब्लैकमेल करने के काफी मुकदमे दर्ज हैं। थाना शहर यमुनानगर प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि महिला की शिकायत पर मोहित, चिराग, रणजीत, राजीव व एक अन्य सरदार के खिलाफ ब्लैकमेल करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें