यमुनानगर। फर्कपुर क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक व्यक्ति की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फर्कपुर निवासी अनंत राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से ममीदी गांव गया हुआ था। इसी दौरान वहां मौजूद सूरजभान ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोप है कि सूरजभान ने उसकी पिटाई कर दी। अनंत राम का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद वह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दी। फर्कपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सूरजभान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।