यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 100 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के मुख्य सप्लायर सुरिंदर उर्फ सुसी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले कलानौर बॉर्डर से बलविंद्र सिंह को 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। एएनसी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि बलविंद्र सिंह ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह हेरोइन सहारनपुर के गांव दुमझेड़ा निवासी सुरिंदर से लेकर आया था।
इसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरिंदर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी से हेरोइन सप्लाई नेटवर्क पर बड़ा झटका लगा है। रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि वे और किन लोगों के संपर्क में थे। संवाद