फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बहन से छेड़खानी के विरोध पर हमला

Sat, 07 Feb 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना जठलाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में गांव निवासी युवक ने बताया कि 31 जनवरी को उसकी बहन गांव में जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही शुभम ने रास्ते रोककर छेड़खानी की।उसने इस बारे में आरोपी शुभम से बात की तो वह भड़क उठा और अपने सासी वंश और नितिन को बुला लिया। तीनों ने मिलकर उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें