फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

Sat, 07 Feb 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एक महिला ने दो लोगों पर दिवंगत पिता के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर सामान गायब करने आरोप लगाया है। थाना गांधीनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आजाद नगर गली नंबर छह निवासी हिना कपूर ने बताया कि शिवपुरी ए कॉलोनी में उसके पिता का मकान है। पिता की मौत के बाद आरोपी राजकुमार और हर्षित के साथ कोर्ट में मामला चल रहा है। छह फरवरी को पड़ोसी ने सूचना दी कि उसके पिता के घर का ताला टूटा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। उसे पता चला कि राजकुमार और हर्षित घर में घुसकर सामान ले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें