फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मलिक रोजी आनंद ने महिलाओं को सशक्त बनाने का उठाया बीड़ा

Thu, 25 Sep 2025 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्ति स्वरूपा:
विज्ञापन




शहर के मॉडल टाउन निवासी हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद महिलाओं को सशक्त बनाने का बीड़ा उठाया है। इनके प्रयासों से प्रदेशभर में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। वर्ष 2003 में छह महिलाओं से शुरूआत की। मौजूदा समय में चल रहे 250 सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों पर करीब तीन हजार से अधिक महिलाएं सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण ले रही हैं। 60 हजार से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें दी जा चुकी हैं। वे सिलाई-कढ़ाई मशीन के अलावा मोबाइल ब्यूटी किट भी प्रदान करती हैं। ताकि महिलाएं अपनी रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। 12 हजार से अधिक महिलाएं स्वावलंबी बन चुकी हैं। मौजूदा दौर में वे राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा में भी बेहतरीन कार्य कर रही हैं। मलिक रोजी आनंद ने बताया कि समाजसेवा का जुनून उनमें बचपन से ही है। बीएड, एमएड, एलएलबी व चार विषयों में एमए भी की हैं। वर्ष 2012 तक बतौर प्रिंसिपल कार्य भी किया। वर्ष 2003 में उनके दिमाग में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम करने का ख्याल आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें