संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यमुनानगर आगमन को स्वच्छ महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। सामाजिक सहभागिता के लिए शहरवासी भी इस स्वच्छ महोत्सव में भाग लें और स्वच्छता को लेकर गतिविधियां करें। कुछ संस्थाएं इस महोत्सव में निगम का सहयोग कर रही हैं।
शहर के सभी होटल, रेस्तरां, मॉल, फास्ट फूड व अन्य संस्थान भी आगे आए और स्वच्छता को लेकर कोई न कोई गतिविधि जरूर करें। सभी अपने अपने संस्थान में प्रधानमंत्री सेल्फी प्वाइंट लगाए। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर बुधवार को अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार व उप निगम आयुक्त अरुण भार्गव ने शहर के विभिन्न होटल, मॉल, फास्ट फूड व अन्य संस्थानों के संचालकों की बैठक ली।
उन्हें निर्देश दिए कि वे अपने अपने संस्थान में प्रधानमंत्री सेल्फी प्वाइंट लगाए और स्वच्छता पर विभिन्न गतिविधियां करें। इस दौरान सभी संचालकों ने अपने अपने संस्थान में पीएम सेल्फी प्वाइंट बनाने का आश्वासन दिया। कुछ संस्थानों के संचालकों ने पौधारोपण करने, पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाकर सफाई करने, होटल के कचरे से खाद तैयार करने, स्वच्छता रैली निकाल का आश्वासन दिया।
बैठक में सफायर होटल, मधु होटल, जुडियो, सुविधा मॉल, विशाल मेगा मार्ट, मुल्तानी फास्ट फूड, जिमखाना क्लब, ज्योति होटल आदि संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने कहा कि स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है। यह शहर हम सबका है। इसकी स्वच्छता भी हम सबकी जिम्मेदारी है।