फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली दस्तावेज बनवा प्लाट बेचने का प्रयास

Wed, 28 Oct 2015 12:43 AM IST
yamunanagar bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के प्लाट के नकली दस्तावेज तैयार करके बेचने का प्रयास किया। व्यक्ति ने इसकी शिकायत जगाधरी शहर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी नरेंद्र सबरवाल ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत की उसकी पत्नी के नाम जगाधरी में प्लाट है। इसी प्लाट के नकली दस्तावेज बनवाकर  गुलशन कॉलोनी बिलासपुर निवासी हरविंद, ग्रीन पार्क निवासी मनोरंजन व कैनाल कॉलोनी निवासी देवेंद्र ने प्लाट बेचने की कोशिश की। जब उसे इस बात का पता चला तो उसने आरोपियों से इस बारे बात की।  आरोपियों ने इस बात का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी सुरेश का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें