संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता ने अपने कार्यालय में सिंचाई विभाग, नेशनल हाईवे अथॉरिटी व पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव राजपुरा, लंढौरा, कैल में खेतों से जल निकासी के लिए जगाधरी एसडीएम के साथ मौके पर जाकर जल निकासी का प्रबंध करें, ताकि सड़क किनारे व खेतों में पानी न भरे। बैठक के बाद जगाधरी एसडीएम विश्वनाथ ने अधिकारियों के साथ गांव राजपुरा, लंढौरा, कैल में खेतों से जल निकासी के लिए गांव के लोगों से बातचीत की। साथ ही नालों की सफाई व मरम्मत करने के लिए पंचायत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए। मौके पर सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता रवि शंकर मित्तल, नायब तहसीलदार अमित सिंह, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार व रविंद्र कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।