फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिपाल जिला प्रधान और गुलशन को बनाया सचिव

Sat, 25 Oct 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते संघ के पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमनुानगर। सर्व कर्मचारी संघ का वर्कशॉप रोड स्थित निजी पैलेस में जिला स्तरीय 17वें त्रैवार्षिक संगठनात्मक प्रतिनिधि सम्मेलन हुआ। इसमें सर्वसम्मति से नई जिला कमेटी का चुनाव हुआ। नई कमेटी में परिवहन विभाग से महिपाल सौदे को जिला प्रधान और दमकल विभाग से गुलशन भारद्वाज को जिला सचिव बनाया गया। इनके साथ अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों को महासचिव नरेश कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सम्मेलन में बिजली निगम से सतीश कुमार कोषाध्यक्ष, शिक्षा विभाग से संजय कांबोज वरिष्ठ उपप्रधान, नगर पालिका कर्मचारी संघ से रमेश कुमार व मैकेनिकल यूनियन से प्रेमप्रकाश उपप्रधान, पैक्स से पवन श्योराण व दमकल से रिंकू सह सचिव, बिजली निगम से मनजिंदर सिंह ऑडिटर, शिक्षा विभाग से राकेश धनखड़ प्रेस सचिव, स्वास्थ्य विभाग से रिंकू कुमार संगठन सचिव व कर्मजीत कौर, अनिता, संजय, संजीत को सदस्य चुना गया। जिला प्रधान जोत सिंह को आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन की शुरुआत में सभी कर्मचारियों ने झंडा फहराकर दिवंगत कॉमरेड रामकुमार कांबोज की याद में दो मिनट का मौन धारण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान जरनैल सिंह सांगवान ने कहा कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने के प्रति गंभीर नहीं हैं। यदि जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें