फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले आदि कवि थे महर्षि वाल्मीकि : श्याम सिंह

Tue, 07 Oct 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। महर्षि वाल्मीकि के प्रकाट्य दिवस के अवसर में सोमवार को प्रशासन की ओर से जिलास्तरीय कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम शहर के डीएवी गर्ल्स कॉलेज में हुआ। इसमें मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ब्रह्मांड के पहले आदि कवि, रचना एवं साहित्यकार और संस्कृत के महाज्ञाता थे। उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचयिता कर विश्व को सही दिशा दिखाई है।
श्याम सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से ऋषि-मुनियों, गुरुओं, संत, महापुरुषों की जयंती गरीमामयी ढंग से मनाई जा रही है। इसके लिए जिला व प्रदेश स्तरीय समारोह किए जाते हैं। इससे युवाओं को महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के महान ऋषि, दार्शनिक, कवि और समाज सुधारक थे।
विज्ञापन

उन्होंने न केवल रामायण की रचना की, बल्कि मानवता, धर्म, सत्य और करुणा का अद्भुत संदेश दिया। इस दौरान मंत्री ने कॉलेज को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जी को संस्कृत के पहले श्लोक (छंद) का जनक माना जाता है। यह श्लोक उन्होंने एक कौंच पक्षी के वध से उत्पन्न करुणा से प्रेरित होकर कहा था। यह श्लोक आगे चलकर काव्य शैली का प्रारंभ बना।
इस दौरान राजकीय महाविद्यालय आहड़वाला व्यासपुर के प्रो. डॉ. रमेश धारीवाल ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन के समग्र पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को नई दिशा दी और उन्होंने खगोल, विज्ञान, साहित्य, संस्कृति, दर्शन, इतिहास सभी का समावेश महान ग्रंथ रामायण में किया। रामायण वह ग्रंथ है जो सदियों से हमारा मार्गदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन

डीएवी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, मेयर सुमन बहमनी, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन कपूर, कष्ट निवारण समिति सदस्य जंगशेर सिंह, जगाधरी एसडीएम विश्वनाथ, नगराधीश पीयूष गुप्ता, कॉलेज प्राचार्या सुरेंद्र कौर, जिला कल्याण अधिकारी अनु बंसल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें