गांव कान्हडी कला में महाराणा प्रताप जयंती मनाते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
सरस्वती नगर
सरस्वती नगर के गांव कान्हडी कला में महान योद्धा महाराणा प्रताप का 480 वा जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर गांव के सरपंच जयभगवान राणा, महताब सिंह नम्बरदार, संजीव राणा, शुभम राणा, केतन सिंह, संग्राम सिंह आदि ने सरकार के नियमो का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाकर पुष्प अर्पित कर महानायक को याद किया। इस अवसर पर मडल अध्यक्ष रणधीर कान्हडी ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक समाज के महानायक नही थे बल्कि उन्हौने देश के लिए मुगलो से टक्कर लेकर उनको अपनी ताकत का लोहा मनवाया था। उन्होंने कहा कि ऐसे महान महावीर योद्धा को सभी को प्रणाम करना चाहिए।