फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाखापट्टनम और औरंगाबाद में प्रवासी मजदूरों की मृत्यु पर जताया शोक

विज्ञापन
जानकारी देते रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सचिव चंद्रपाल मालरा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन और रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी ने विशाखापट्टनम में गैस रिसाव और औरंगाबाद में रेलवे ट्रैक पर हुई प्रवासी मजदूरों की मौत पर शोक जताया। संघ के सभी सदस्यों ने अपने श्रद्धा के सुमन अर्पित कर, उनकी आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने इन हादसों को लेकर सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करे। रिटायर कर्मचारी संघ के सचिव चंद्रपाल मालरा ने कहा कि सरकार का फर्ज बनता है कि लॉकडाउन के दौरान प्रत्येक देशवासी की मूलभूत सुविधा को पूरा करे, लेकिन यहां गरीब को रोटी के लाले पड़े हैं, हर समय हर इंसान अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें