फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर साहिब शिक्षाओं से अवगत करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के पंजाबी विभाग और हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के सहयोग से गुरु तेग बहादुर के 400 साला प्रकाश पर्व को समर्पित राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘शांतमयी गुरु दी शहादत दा सफर, बाबे बकाले तो चांदनी चौक’ तक रहा।
हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के चेयरमैन गुरविंदर सिंह धमीजा ने मुख्यातिथि और कैथल से डॉ. सुरिंदर सिंह, केयूके यूनिवर्सिटी से डॉ. परमजीत कौर गुरु नानक खालसा कॉलेज, जालंधर से डॉ. बलविंदर सिंह थिंद ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। मुख्य वक्ता ने गुरु तेग बहादुर साहिब की बाणी विच मन दा मनो विश्लेषणात्मक अध्ययन, डॉ. परमजीत कौर ने गुरु तेग बहादुर की शहीदी दी महता' व डॉ. बलविंदर सिंह थिंद ने गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत: बन्धन तो मुक्ति का सफर आदि विषय पर चर्चा कर शिक्षाप्रद जानकारी से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुखविंदर कौर एवं डॉ. गुरजिंदर कौर ने बताया कि कॉलेज निर्देशिका डॉ. वरिंद्र गांधी और प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा के दिशा निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत शब्द गायन द्वारा की गई। कॉलेज प्रबंधन कमेटी के प्रधान महंत कर्मजीत सिंह द्वारा मुख्यातिथि एवं कार्यक्रम के सभी वक्ताओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का समापन डॉ. गुरजिंदर कौर द्वारा सभी का धन्यवाद करते हुए किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. आरती सिंह, हिना ग्रोवर, खुशी चौहान का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें