फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हादसे में मशीन ऑपरेटर की मौत, दोस्त घायल

Fri, 25 Apr 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। संधाला गांव पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार खनन घाट के मशीन ऑपरेटर की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में संधाला गांव निवासी विजय कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई साहिल घाट नंबर-15 पर मशीन ऑपरेटर का काम करता था। वह शाम को सात बजे अपने दोस्त खजूरी गांव निवासी राहुल के साथ बाइक पर अपने काम पर जा रहा था। बाइक साहिल चला रहा था और राहुल पीछे बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह गांव के बाहर सड़क पर निकले तो ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय उसके भाई साहिल की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें