फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अस्पताल के अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप

Thu, 13 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ कार्यालय में बुधवार को रिमाइंडर नोटिस दिया गया। संघ के राज्य संयोजक सुमित ऋषि, राज्य सचिव कमल शर्मा व जिला कार्यकर्ता नरेश कुमार ने बताया कि एक और तो मुख्यमंत्री कौशल के कर्मचारियों को रोजगार सेवा सुरक्षा देकर उनका भविष्य उज्ज्वल कर दिया और दूसरी तरफ पीएमओ एवं उनके अधीन अधिकारियों द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए चार नवंबर को कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी एक जगह से स्थानांतरण करके दूसरी जगह लगा दी गई। यह भी कहा गया कि अगर कोई ड्यूटी नई करता तो बिना पूछे वेतन काट कर करवाई अमल में लाई जाएगी। कर्मचारियों के बीच इस बात को लेकर काफी रोष था और संगठन द्वारा अस्पताल प्रशासन के इस तानाशाह आदेशों का प्रदर्शन कर जोरदार विरोध किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें