फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए

Thu, 02 Apr 2026 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को जानकारी देती एएसआई नीलम। कॉेलेज
विज्ञापन
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के वुमेन स्टडी सेंटर और वुमेन सेल की ओर से साइबर शोषण की समझ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी देना था। इस दौरान महिला थाना से आई एएसआई नीलम ने छात्राओं को फेक आईडी, ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधानों व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा कर छात्राओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें