फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर और ट्यूबवेल के ताले तोड़ गहने, सामान चोरी

Sun, 03 Sep 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने घर और ट्यूबवेल के ताले तोड़ हजारों रुपये के गहने और सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कपूरी कलां गांव निवासी लछमन दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 29 अगस्त को वह और परिवार के सदस्य अपने जानकार के घर आयोजित समारोह में गए थे। जब वह लौटा तो घर का लगा ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से अलमारी में रखें एक जोड़ी पायल, हजार दाना, सोने की अंगूठी, पांच जोड़ी चुटकी, दो जोड़ी कंगन तथा अन्य आभूषण गायब मिले। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

उधर, गांव फेरूवाला निवासी जसविंद्र सिंह ने बताया कि उसने पंचायती जमीन ठेका पर ली हुई है। सुबह वह खेत पर ट्यूबोल चलाने के लिए गया तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर से स्टार्टर, ग्रिप, स्प्रे पंप चोरी किए गए थे। 50 मीटर केबल तार भी चोरी की गई थी। बिलासपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें