फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कल से वार्ड वाइज होगी फॉगिंग, एक दिन में दो वार्डों में होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कल यानी चार सितंबर से वार्ड वाइज फॉगिंग होगी। इसके लिए नगर निगम अफसरों ने 13 अक्टूबर तक तीन चरण का शेड्यूल तैयार कर लिया है। इसके तहत एक दिन में दो वार्डों में फॉगिंग होगी। जिसके लिए दो टीमें रहेंगी, जिनमें हर टीम को एक बड़ी व चार छोटी फॉगिंग मशीन दी जाएंगी। यह शेड्यूल नगर निगम की ओर से वार्ड पार्षदों को भी भेज दिया गया है। जिन्हें शेड्यूल के अतिरिक्त किसी स्थान पर फॉगिंग करानी है तो सफाई शाखा में बताने का अनुरोध भी किया गया है। बता दें कि जिले में इस सीजन डेंगू के अभी तक 141 मरीज मिल चुके हैं। साथ ही चिकनगुनिया के भी 74 मामले सामने आ चुके हैं। ये आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी रिकॉर्ड में हैं जबकि इससे अलग भी कई मामले हो सकते हैं। अभी तक नगर निगम की ओर से स्वास्थ्य विभाग की बताई डेंगू मरीजों की लोकेशन पर ही फॉगिंग की जा रही थी। किंतु वार्ड पार्षद व शहर के लोग सभी जगह फॉगिंग किए जाने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में नगर निगम अफसरों सहित डीसी को मांगपत्र भी दे चुके थे। इस पर 30 अगस्त को नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने वार्ड वाइज फॉगिंग के आदेश जारी किए। जिस पर नगर निगम की सफाई शाखा की ओर से शेड्यूल तैयार कर दिया गया है। जिसके तहत कल यानी चार सितंबर से वार्ड वाइज फॉगिंग शुरू होगी।
विज्ञापन


वार्ड - तारीख
1 व 12 - 4, 18, 30 सितंबर।
2 व 13 - 5, 19 सितंबर व 3 अक्टूबर।
3 व 14 - 7, 20 सितंबर व 4 अक्टूबर।
4 व 15 - 8, 21 सितंबर व 5 अक्टूबर।
5 व 16 - 9, 22 सितंबर व 6 अक्टूबर।
6 व 17 - 11, 23 सितंबर व 7 अक्टूबर।
7 व 18 - 12, 25 सितंबर व 9 अक्टूबर।
8 व 19 - 13, 26 सितंबर व 10 अक्टूबर।
9 व 20 - 14, 27 सितंबर व 11 अक्टूबर।
10 व 21 - 15, 28 सितंबर व 12 अक्टूबर।
11 व 22 - 16, 29 सितंबर व 13 अक्टूबर।

वार्ड वाइज फॉगिंग का शेड्यूल तैयार है। इसके तहत कल से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें